फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बरातियों से भरी बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, छह लोग घायल

Sat, 19 Jun 2021 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया से कुशीनगर जिला जा रही थी गाड़ी, घटना में छह लोग हुए घायल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया से कुशीनगर जनपद जा रही बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर में गिर गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देवरिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया निवासी मिठाई लाल के घर से बरात शुक्रवार देर रात कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नटवा विशुनपुरा गांव जा रही थी।

बरात अभी बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास मुख्य मार्ग पथरदेवा-बघौचघाट पर पहुंची थी कि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर में जा गिरी। इसमें सवार अतुल कुमार (22), राणा प्रताप (35), दुर्जन (45), विश्वनाथ पासवान (70) समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें