इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट पर सट्टेबाजी के आरोप में नेपाल काठमांडू पुलिस ने छापा डाल कर महानगर के कालीमाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे चार भारतीय शामिल हैं। पुलिस ने मौके से रुपए भी बरामद किया है।
सोमवार की दोपहर काठमांडू पुलिस को सूचना मिली कि कालीमाटी स्थित एक मकान में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल किक्रेट मैच पर बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी हो रही है। मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर दिल्ली निवासी कुलदीप शरण, संजीव शरण, अजय गौतम, नवीन जैन एवं काठमांडू महानगर निवासी उत्तम सपकोटा, अनिल कुमार बंसल को गिरफ्तार किया है।
महानगर पुलिस एसपी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि सट्टा लगाने की सूचना के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो वाहन और करीब दो लाख रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के बारे में आवश्यक जांच चल रही है।