फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह चौराहों का होगा सुंदरीकरण, चयनित फर्म करेगी रखरखाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम को ब्रांडिंग के साथ 21.27 लाख रुपये की आमदनी भी होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के छह चौराहों का नगर निगम सुंदरीकरण कराने जा रहा है। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इससे नगर निगम को 21.75 लाख रुपये की आय के साथ ब्रांडिंग भी होगी। चयनित एजेंसी जल्द ही चौराहों की डिजाइन नगर निगम में जमा कराएगी। पांच साल तक स्वीकृत डिजाइन के मुताबिक फर्म को चौराहों का रखरखाव भी करना होगा।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद चौक (छात्रसंघ चौक), चंद्रशेखर आजाद चौक, सिविल लाइंस चौक, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल चौक, फिराक गोरखपुरी चौक और काली मंदिर के पास सरदार पटेल चौक के लिए फर्म का चयन कर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ईपीसी मोड यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन मोड पर फर्म का चयन किया गया है। चयनित फर्म छह चौराहों की डिजाइन बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल डिजाइन को स्वीकृत करेंगे, उसी के आधार पर कंस्ट्रक्शन कर उसका पांच साल तक रखरखाव भी करेगी। बदले में फर्म को यह अधिकार होगा कि वह नगर निगम की ब्रांडिंग के साथ अपने उत्पाद की भी ब्रांडिंग कर सके। रखरखाव में लापरवाही बरतने पर नगर निगम को अधिकार होगा कि वह एग्रीमेंट रद्द कर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें