फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट, छह घायल

Thu, 30 Nov 2023 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़िया गांव में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़िया गांव में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इसमें से गंभीर तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित लालमोहन की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस, यादव टोला निवासी उपेंद्र, अच्छेलाल, पप्पू, गोलू, राधे समेत 24 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खड़खड़िया गांव के अमहवा निवासी लालमोहन निषाद की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को बरात वापस आई तो दरवाजे पर डीजे बज रहा था। उसी समय यादव टोला के युवक पहुंचे। उन लोगों ने एक मनपसंद गाना बजाने का कहा, लेकिन लोगों ने मना कर दिया। इसको लेकर कहासुनी होने लगी। यादव टोला से पहुंचे युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस होकर घरों में धावा बोला दिया।

आरोप है कि मनबढ़ों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की। महिलाओं के गहने छीनकर भाग गए। मारपीट के दौरान लालमोहन, गोविंद, उदयराज, भगवानदास, सुरजीत, धनसिरा, मोहन, हरिकेश, सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत कराया। सभी घायलों को सीएचसी ले गई। गंभीर रूप से घायल उदयराज, भगवानदास और गोविंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें