फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल एडवेंचर कैंप में शामिल होंगे डीडीयू के छह विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के छह स्वयंसेवकों का चयन नेशनल एडवेंचर कैंप के लिए हुआ है। इसके तहत ये विद्यार्थी 23 नवंबर से दो दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में आयोजित शिविर में शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को वे रवाना हो गए।
विज्ञापन

एनएसएस के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस साहसिक प्रशिक्षण शिविर के लिए डीडीयू के कृष्णानंद जायसवाल, नवनीत पांडेय, राज सिंह, भूमिका पांडेय, प्रज्ञा उपाध्याय और भावना विश्वकर्मा का चयन हुआ है। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों से चुनकर आए स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहसिक प्रशिक्षण शिविर युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि उनमें नेतृत्व, टीमवर्क, साहस एवं आत्मविश्वास का विकास भी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें