घर जाने से पहले डॉक्टरों ने तालियां बजाकर इनकी हौसला अफजाई की। स्वस्थ हो चुके लोगों ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि छह लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनको एंबुलेंस से घर भेजा गया है।
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की सुबह तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 15 मरीज थे। इनमें से गोरखपुर के दो समेत मंडल के छह मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। वहीं चार गुरुवार को और एक शुक्रवार को नए केस मिले हैं। यानी अब मेडिकल कॉलेज में 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। जल्द ही सभी स्वस्थ हो जाएंगे।