फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में किशोरी समेत मिले छह कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 48

Mon, 17 Apr 2023 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोविड जांच के नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को किशोरी समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन शहरी क्षेत्र के और तीन ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। शहरी क्षेत्र के सूरजकुंड, खोराबार और खुर्रमपुर में एक-एक संक्रमित शामिल हैं। इसके अलावा सहजनवां, गोला और कौड़ीराम में भी तीन युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोविड जांच के नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: बिना मास्क के सरकारी और निजी संस्थानों में नहीं मिलेगी प्रवेश, गाइडलाइन जारी
विज्ञापन


एम्स को मिले गायनोआंकोलॉजी और यूरो सर्जन

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। एम्स में गायनोआंकोलॉजी सर्जन डॉ सुहाना पुनेशेट्टी इलाज करेंगी। वह सीएमसी वेल्लोर तमिलनाडु में असिस्टेंट प्रो पद पर कार्यरत है। वह विजटिंग प्रो पद पर एम्स में हर माह दो से तीन दिन तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


इनके अलावा यूरो सर्जन के रूप में डॉ रोहित कुमार भी एम्स में मरीजों का इलाज करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। रोहित मौजूदा समय में बिलासपुर छत्तीसगढ़ में यूरो सर्जन के रूप में काम कर रहे हैं। इनकी भी तैनाती विजटिंग प्रो के रूप में की गई है। एम्स में दोनों विशेषज्ञ नहीं थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें