फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरयू नदी में नहाने गए बीटेक के छह छात्र डूबे, दो लापता, चार को लोगों ने बचाया

Mon, 15 Mar 2021 09:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी में सरयू नदी के माझाखुर्द घाट पर सोमवार शाम नहाने आए अम्बेडकरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के छह बीटेक छात्र डूब गए। आसपास के लोगों ने चार को किसी तरह बचा लिया,लेकिन दो छात्र लापता हैं। 
विज्ञापन


लापता छात्रों में तरूनेश शिवम निवासी लखनऊ और देवांश सिंह निवासी हापुड़ शामिल हैं। कलवारी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अमित निवासी गौरीबाजार जिला देवरिया, हम्माद हुसैन साहगंज थाना कोतवाली प्रयागराज, अमित राणा चौरी बाजार अयोध्या, अर्पित गंगवार राजा कुली नगर भोपालगंज फरूखाबाद, तरूनेश शिवम लखनउ तथा देवांश सिंह हापुड़ स्नान करने के लिए पुल के पश्चिम गए। 

नहाते समय तरूनेश शिवम तथा देवांश सिंह अचानक डूबने लगे। साथ नहा रहे छात्रों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लापता हो गए। सूचना पर एसओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, एसओ अलीगंज, चौकी प्रभारी माझाखुर्द राजेश तिवारी अपनी टीम के साथ पंहुचे। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय गोताखोर के मदद से दो युवकों की तलाश की जा रही है। अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस एसडीआरएफ की लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें