इनकी हुई गिरफ्तारी
संतकबीरनगर के सूरजकुंड निवासी दीपक कुमार राय, आजमगढ़ के महराजगंज के मलापुरवा निवासी विकास गोस्वामी, मऊ जिले के दोहरीघाट के परसरा निवासी विशाल कुमार राय, उन्नाव के भरत मिलाव निवासी करुणेश निमग उर्फ शिवम, बिहार के संगम थाना क्षेत्र निवासी सोनू मिश्रा और यहीं के नवीन सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी बोले, बनाई थी फर्जी कंपनी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर वेस्टीन इंटर नेशनल क्लब नाम की कंपनी बनाई थी, जिससे हम लोग हॉली-डे पैकेज देने के नाम पर देश के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों से कूटरचित फार्म व कार्ड प्रदान कर धोखाधड़ी करते हुए रुपये वसूल लेते हैं। इसी के क्रम में हम लोग जनवरी के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर आए और यहां स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुके और शहर के विभिन्न मॉल व अन्य जगहों पर जाकर पहले धोखाधड़ी करने के लिए प्रचार-प्रसार के कागज बांटे और फिर एक होटल में हॉल में एक सेमिनार का आयोजन कर रुपये जुटा लिए। इसके बाद गोरखपुर से हमलोग दूसरे शहरों में लोगों को ठगने के लिए चले गए।
बंद कर दी थी पुरानी कंपनी
आरोपियों ने बताया कि जब हमारे क्लाइंट फोन करते थे तो बातों में बहला कर चुप करा देते थे। अब हम लोगों ने उस कंपनी को बंद करके एक नई कंपनी सेन्टारा ग्रैंड इन एंड सूट्स लिमिटेड खोल ली है। इसी कंपनी का प्रचार प्रसार करके नए लोगों के साथ धोखाधड़ी करके रुपया कमाने आए थे कि दबोच लिए गए।
आरोपियों के पास से यह हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक पेटीएम का स्वैप मशीन, 50 सेंटेरा ग्रांड लायल्टी कार्ड, वीच वेस्टीन इन्टरनेशनल क्लब, आठ एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, पांच एग्रीमेन्ट एप्लीकेशन फार्म, एक आफर एंड फीडबैंक फार्म, बुकलेट व 20 एयूबल फार्म और एक लग्जरी कार को पुलिस ने बरामद किया है।