रेलवे प्रशासन ने 05141 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी को अपरिहार्य कारणों से 12 सितंबर को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा छपरा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए गए ब्लॉक के कारण गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
इन गाड़ियों का होगा शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन
- गोरखपुर से 13 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- छपरा से 13 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान स्टेशन से चलाई जाएगी।
25 सितंबर को निरस्त रहेगी गोरखपुर-यशवंतपुर
- दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अन्तर्गत माकुडी-सिरपुर टाउन-सिरपुर कागज नगर स्टेशनों के मध्य प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलाकिंग एवं तीसरी लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के चलते गोरखपुर-यशवंतपुर ट्रेन प्रभावित होगी।