फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: नेपालगंज में हालात हुए सामान्य, रात का कर्फ्यू जारी, दिन में बढ़ी चहल-पहल; 50 फीसदी दुकानें खुलीं

Sun, 08 Oct 2023 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

प्रशासन ने कहा, शनिवार से दिन में प्रतिबंध हटा दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे नेपालगंज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बीते मंगलवार को प्रशासन ने दिन में कर्फ्यू लगा दिया था फिर गुरुवार को छूट दी थी।
विज्ञापन
बाजार में दिखी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज शहर में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा में ढील दी गई है। शनिवार से कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक रहा। हालांकि अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात है। पचास प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें भी खोली। नेपालगंज उप-महानगरीय शहर में निषेधाज्ञा लागू है।

विज्ञापन


प्रशासन ने कहा, शनिवार से दिन में प्रतिबंध हटा दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे नेपालगंज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बीते मंगलवार को प्रशासन ने दिन में कर्फ्यू लगा दिया था फिर गुरुवार को छूट दी थी। शुक्रवार को विवाद के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया। मुख्य जिला अधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि हालात सामान्य होने के संकेत मिलने के बाद नेपालगंज में जारी कर्फ्यू और निषेधाज्ञा को कम कर दिया गया है। दिन में निषेधाज्ञा और रात में कर्फ्यू जारी है। शनिवार से कर्फ्यू और निषेधाज्ञा की समय सीमा कम कर दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट मिली है और रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें