फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में बहन की जहर से मौत, भाई की हालत गंभीर, चल रहा इलाज

Mon, 12 Sep 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बांसगांव थाना क्षेत्र के हरेंद्र विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी चार बच्चों के साथ रहती हैं। कक्षा 9 की छात्रा सुष्मिता तथा उसका भाई कक्षा 6 का छात्र अंशू रात में भोजन कर एक ही कमरे में सोने चले गए। भाई व बहन सुबह उठने के बाद खुली बाल्टी में रखे पानी को पीकर बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के कनइल गांव में रविवार को जहर से सुष्मिता (15) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अंशू (11) की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की जांच में जहर की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


घरवालों का कहना है कि दोनों सुबह सो कर उठने के बाद खुली बाल्टी में रखा पानी पीकर बीमार पड़ गए। हालांकि, पुलिस उनके इस जवाब से अभी सहमत नहीं है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनइल निवासी हरेंद्र विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी चार बच्चों के साथ रहती हैं। घरवालों के मुताबिक, कक्षा 9 की छात्रा सुष्मिता तथा उसका भाई कक्षा 6 का छात्र अंशू रात में भोजन कर एक ही कमरे में सोने चले गए। भाई व बहन सुबह उठने के बाद खुली बाल्टी में रखे पानी को पीकर बीमार पड़ गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ते देख परिवार वाले उन्हें कौड़ीराम में स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों को लेकर परिजन बांसगांव सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अंशू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दूसरी तरफ ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बाल्टी का पानी पीने से दोनों की हालत बिगड़ने की बात परिजनों ने बताई है, लेकिन यह समझ से परे है। सांप डंसने की भी बात संज्ञान में आई है, लेकिन इस पर भी भरोसा करना कठिन है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें