फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव का मामला
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव में शनिवार को सुबह संदिग्ध हालात में 16 वर्षीय किशोर सोहन यादव का शव छत की कुंडी से लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को दफना दिया है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव निवासी नरदाहे का 16 वर्षीय किशोर सोहन यादव शुक्रवार को रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे मां उसे जगाने गईं। काफी देर आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिड़की से देखा तो वह छत के कुंडे से फंदे से लटक रहा था। घर वालों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना बिना पुलिस को दिए ही शव को दफना दिया। इस घटना के बारे में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ सोहन यादव को नशे की लत के कारण फांसी लगाने की बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से लगातार नशा करता था और परिजनों से झगड़ा भी करता था। इसको लेकर शुक्रवार को परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन सिंह राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और ना ही कोई सूचना दी गई है। वैसे अपने स्तर से दिखवाते हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें