फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बस चलाएगा रोडवेज, लोकल रूट पर भी मिलेगी सुविधा

Sun, 03 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकल रूट के साथ ही गोरखपुर और बस्ती के रूट पर बढ़ाई जाएगी बसाें की संख्या
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व करीब है। बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधने के लिए जाती हैं। इनके बीच दूरियां न रहें इसके लिए परिवहन निगम इस बार जिले के प्रमुख मार्ग सहित गोरखपुर और बस्ती रूट पर अतिरिक्त बसों के संचालन करने की तैयारी में है। इन सभी रूटों पर लगभग 20 अतिरिक्त बस संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिले के डिपो में इस समय 43 बसें हैं। जबकि जरूरत के अनुसार गोरखपुर डिपो से बसे भेजी जाएंगी। बसों का संचालन भोर से शुरू हो जाएगा, जबकि इस दौरान महिलाओं को किराया भी नहीं देना पड़ेगा। इसमें आठ अगस्त की मध्य रात्रि से ही महिलाओं के लिए बसें निशुल्क हो जाएंगी। यह सुविधा नौ अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगी। इस सुविधा से वे महिलाएं भी भाइयों के पास जाकर राखी बांध सकेंगी, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर अतिरिक्त रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। इसके लिए महिला यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें