- कठेला और खेसरहा में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आयोजित हुई जनसंवाद गोष्ठी
- बच्चों को सुरक्षित आवागमन के नियम बताए, आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क के लिए किया प्रेरित
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने कठेला समय माता और खेसरहा थाना क्षेत्र के स्कूलों में जनसंवाद व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पैट्रियट इंटर कॉलेज कठेला शर्की में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद किया। बच्चों के आने-जाने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया और आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर उपलब्ध कराया गया।
इसी क्रम में खेसरहा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलवालगुन्ही में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी। शिक्षकों से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवाद किया गया।
कठेला समय माता की टीम में उपनिरीक्षक धनंजय राय, महिला कांस्टेबल अल्का और मीरा रानी तथा खेसरहा की टीम में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह शामिल रहे।