फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन लाख किसानों के खाते में आए 63 करोड़ रुपये

Sun, 03 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाक सभागार में किसान उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल।  - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीएम किसान उत्सव दिवस का शनिवार को कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के संयुक्त तत्वाधान भनवापुर ब्लाॅक सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की किश्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण भी हुआ। जिले के 3,15,055 कृषकों को लगभग 63.01 करोड़ रुपये की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को खेती किसानी करने में आसानी हुई है। इससे किसान खाद एवं बीज की खरीददारी करके आत्मनिर्भर बन रहे है। भाजपा सरकार किसानों के आय बढ़ाने के लिए उन्हें अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप मिलेगा। इससे किसानों की अपने खेतों की सिंचाई करने में लाभ मिलेगा। इसके साथ बिजली एवं डीजल पर धन व्यय नहीं होगा।
कार्यक्रम में डीडी कृषि राजेश कुमार, वैज्ञानिक डाॅ. ओपी वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष केवीके सोहना डाॅ. ओपी वर्मा, डीओ कृषि मुहम्मद मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें