फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से 15 नमूने लिए

Sun, 12 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने नौ नमूने को मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीज किया। जबकि 15 नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए।
विज्ञापन

टीम ने बांसी से खोआ, दूध का नमूना एकत्र किया। अलीगढ़वा बाजार से सरसों का तेल, बादाम, बूंदी लड्डू, बर्फी का नमूना, बर्डपुर बाजार से पनीर, सरसों तेल का नमूना तथा 30 किलोग्राम सरसों तेल मानक के अनुरूप नहीं पाएं जाने पर सीज कर दिया। सकारपार, बांसी से दूध, बर्फी, पकड़ी से खोवा का नमूना, सनई चौराहा से पेड़ा, बर्फी का नमूना नौगढ़ बाजार से दो छेना मिठाई का नमूना संग्रहीत किया। बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें