सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वाद और वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि निर्विवाद वरासत की कोई प्रकरण लंबित न रहे समय सीमा के अंदर निस्तारण कराएं, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के स्तर पर लंबित होने पर उनको नोटिस निर्गत करें। तीन वर्ष से ऊपर के प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित कराएं। वरना संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार प्रत्येक दिन कोर्ट में बैठकर तीन वर्ष से अधिक के सभी वादों काे तत्काल निस्तारण कराएं। इसके लिए प्रतिदिन केस की सुनवाई करें।
विज्ञापन
धारा-34 के तीन वर्ष से ऊपर के प्रकरणों को निस्तारित कराएं। वादों के निस्तारण को ऑनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश दिए।