इटवा/भनवापुर। जिले के वीआईपी विधानसभा क्षेत्र में शुमार इटवा में जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। घंटों धूप में खड़े होकर लोगों को वाहनों के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो हालात ऐसे हो जा रहे हैं कि एंबुलेंस को भी निकलने में आधे घंटे इंतजार करना पड़ता है।
इस दौरान कोई गंभीर मरीज है तो उसके साथ किसी अनहोनी की घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जाम से निजात दिलाने के लिए बनी अतिक्रमण हटाने की योजना कागजों तक सिमटकर रह गई है। लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इटवा चौराहे से बांसी से बिस्कोहर, बलरामपुर,देवीपाटन आदि के साथ ही नेपाल बॉर्डर के बढ़नी, डुमरियागंज बस्ती आदि के लिए लोग अपनी यात्रा करते हैं। चारों मार्ग वाले इस कस्बे से बलरापुर, बस्ती, नेपाल बाॅर्डर और डुमरियागंज को सड़क जोड़ती है, इसलिए हमेशा जाम लगता है।
मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आएं दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे अधिक जाम की समस्या बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दिन व शाम को करीब प्रतिदिन लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। इस दौरान अगर कोई एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल जा रही होती है तो उसे रास्ता देना लोग उचित नहीं समझते। इतना ही नहीं चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सहयोग कर जाम हटवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं।
नगर पंचायत इटवा निवासी, राजकुमार, प्रमोद कुमार, जनार्दन, अमित कुमार मिश्र, कल्लू आदि ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी थी, मगर जाम की समस्या अब और विकराल रूप ले लिया है।
कभी कभी तो जाम में फंसे लोगों के बीच आपस में झड़प भी हो जाती है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना तमाशा देखता है। अभी इटवा चौराहे पर जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसा इसलिए कि कई बार प्रशासन की ओर से निजात के लिए कार्य योजना तैयार की गई, लेकिन वह जमींन पर नहीं उतर सकी।
न