तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पूर्व सांसद और सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सैन्य जीवन कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश मोर्चे पर उन्होंने सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी। करीब चार दशक तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।