फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का होगा लाइव टेलीकास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का होगा लाइव टेलीकास्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। जिसमें पांच अगस्त के कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई।
अध्यक्षता करते हुए विहिप के महानगर अध्यक्ष विजय खेमका कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से विहिप शुरू से ही जड़ी रही है और विहिप ने राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व किया है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस दिन के साक्षी बनने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विहिप महानगर में पांच अगस्त को सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य सभी नियमों का पालन करते हुए हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा समस्त कार्यकर्ताओं के बीच भूमि पूजन का लाइव टेलीकास्ट शहर के वैष्णवी लॉन हरिओमनगर में के साथ ही कुछ प्रखंडों में किया जाएगा। केंद्र से आए कार्यक्रम की रूपरेखा का जिक्र करते हुए विहिप महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल ने बताया कि तीन, चार व पांच अगस्त को पूरे महानगर को राममय कर देना है। कार्यकर्ता अपने नगर में घर-घर जाकर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि तीन व चार अगस्त को समस्त परिवार अपने घर में एक घंटे कीर्तन भजन करें तथा पांच अगस्त को भूमि पूजन का लाईव दर्शन करें व सायंकाल अपने घर पर दीपक जलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें