फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध ढंग से बेसमेंट में संचालित हो रही थीं दुकानें,GDA टीम ने किया सील

Wed, 04 Sep 2024 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जीडीए की टीम ने रेती रोड स्थित एके श्रीवास्तव के आनंद कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में अनाधिकृत रूप से निर्मित 11 दुकानों को सील कर दिया गया। इसी तरह राजेश जायसवाल के बैंक रोड स्थित शंकर कॉम्पलेक्स में 12 दुकानों को सील किया गया। जीडीए की टीम ने चक जलाल पुर्दिलपुर में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फर्नीचर गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
कटरे की दुकानों को सील करने पहुंची जीजीए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बेसमेंट में संचालित अवैध गतिविधियों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नोटिस जारी होने के बाद भी जिन बेसमेंट में गतिविधियां बंद नहीं की गईं, उन्हें सील किया जा रहा है। मंगलवार को तीन भवनों के बेसमेंट को सील किया गया। इसमें 23 दुकानें एवं फर्नीचर का एक गोदाम शामिल है। यह अभियान छह सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन



प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि रेती रोड स्थित एके श्रीवास्तव के आनंद कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में अनाधिकृत रूप से निर्मित 11 दुकानों को सील कर दिया गया। इसी तरह राजेश जायसवाल के बैंक रोड स्थित शंकर कॉम्पलेक्स में 12 दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन


जीडीए की टीम ने चक जलाल पुर्दिलपुर में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फर्नीचर गोदाम को सील कर दिया गया। सील करने वाली जीडीए की टीम में सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, विनोद कुमार शर्मा, ज्योति राय, अवर अभियंता प्रभात कुमार, रमापति वर्मा, संजीव कुमार तिवारी, डीएन शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, मजिस्ट्रेट दीपक सिंह, पुलिस बल एवं पीएसी के जवान शामिल रहे।
 
विज्ञापन

सील की कार्रवाई करते हुए जीडीए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
220 लोगों को जारी किया गया है नोटिस
दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद से जीडीए ने अभियान चलाकर गोरखपुर में भी जांच की थी। अधिकतर स्थानों पर कोई न कोई गतिविधि संचालित मिली है। सभी को नोटिस जारी कर मानचित्र दिखाने को कहा गया है। मानचित्र लेकर पहुंचे कुछ लोगों के यहां मानचित्र के विपरीत गतिविधियां पाई गई थीं।

उनसे गतिविधि बंद करने को कहा गया था। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर तीन से छह सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतंर्गत जारी लगभग 220 लोगों को नोटिस व उनके जवाब का परीक्षण कर सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें