फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस: दशहरे-दिपावली व अन्य त्योहारों में अतिरिक्त फेरों में चलेगी ये ट्रेन, सफर होगा आसान

Wed, 04 Sep 2024 11:55 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन चार फेरे के लिए करने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़ से 24, 31 अक्तूबर और 07 एवं 14 नवंबर बृहस्पतिवार को और गोरखपुर से 25 अक्तूबर, 01, 08 एवं 15 नवंबर शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से यह ट्रेन रात में 10.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट से छूटकर दोपहर 02.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ से यह ट्रेन रात में 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरी दिन शाम 06.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें