फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमानत पर बाहर आया फर्जी आईपीएस, व्हाट्सएप पर वर्दी वाला फोटो भेजकर मांगता था रंगदारी

Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बुधवार को आरोपी ने मार्ट के प्रबंधक से संपर्क कर घर का सामान भेजने की बात कही। इस पर मार्ट के प्रबंधक ने बकाया रुपये की मांग की। आरोप है कि इससे नाराज शनि शर्मा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। मार्ट प्रबंधक ने आरोपी शनि शर्मा के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस और शादी के बाद दूसरी पत्नी के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर निवासी फर्जी आईपीएस शनि शर्मा को जमानत मिल गई है। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसके तेवर कम नहीं हुए हैं। आरोप है कि उसने देनदारों के उधार दिए गए रुपये मांगने पर उनसे अभद्रता करते हुए जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इससे क्षुब्ध पड़ोस के रहने वाले एक मार्ट के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो माह पहले आरोपी को फर्जी आईपीएस बनकर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।

पीपीगंज कस्बा निवासी मार्ट के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते जनवरी माह में आरोपी शनि शर्मा ने खुद को आईपीएस बताते हुए उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उनके मार्ट से 19 हजार रुपये का सामान उधार ले लिया। रुपये मांगने पर टालमटोल शुरू कर दिया।

इस बीच पुलिस ने फरवरी माह में शनि शर्मा को फर्जी आईपीएस बनकर हॉस्पिटल संचालक समेत अन्य लोगों से रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़ा था। एक सप्ताह पहले वह जमानत पर बाहर आ गया।

बीते बुधवार को आरोपी ने मार्ट के प्रबंधक से संपर्क कर घर का सामान भेजने की बात कही। इस पर मार्ट के प्रबंधक ने बकाया रुपये की मांग की। आरोप है कि इससे नाराज शनि शर्मा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया।

मार्ट प्रबंधक ने आरोपी शनि शर्मा के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप पर वर्दी वाला फोटो भेजकर मांगता था रंगदारी
आरोपी शनि शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर पीपीगंज के एक चिकित्सक, कपड़ा व्यापारी समेत कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। आरोपी पुलिस अधिकारी का रौब दिखाते हुए रुपये और महंगी दवाएं और सामान मंगवाता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आते ही दोबारा हुआ सक्रिय
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। बाहर आते ही उसने दोबारा पुराने तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। उसके इस रवैये से क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग खुलकर उसके खिलाफ बोलने से भी कतरा रहे हैं। मामले में एक और पहलू यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी को जेल भिजवाने का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें