फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेड़ से लटका था युवक का शव, हाथ बंधा हुआ था- हत्या की आशंका; जानिए क्यों

Sat, 28 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार

सार

फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की छानबीन की। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक के हाथ बंधे होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी पड़े से झूल रहा था शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मशाला इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पोखरे के पास एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह हाल ही में अपने बहन-बहनोई के यहां गुलरिहा आया हुआ था। घटना धर्मशाला स्थित बौलिया रेलवे कॉलोनी के पास पोखरे के किनारे की है, जहां एक कदम के पेड़ से शव कपड़े के फंदे से लटकता मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक के दोनों हाथ भी उसी कपड़े से बंधे हुए थे।

इस स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सुबह जब आसपास के लोग टहलने निकले तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की छानबीन की।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक के हाथ बंधे होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक की पारिवारिक स्थिति और उसके हाल के संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या कर शव को लटकाया गया है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें