फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Shooting in Gorakhpur: फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' की शूटिंग शुरू, पांच भाषाओं में होगी रिलीज

Mon, 07 Nov 2022 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी, हिंदी, तेलगू, कन्नड सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। यह बड़े बजट की फिल्म है जो भोजपुरी भाषा को विश्व में अलग पहचान देगी।
विज्ञापन
फिल्म की जानकारी देते अभिनेता व सांसद रवि किशन और साथी कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म महादेव का गोरखपुर की शूटिंग रविवार को जीडीए परिसर में शुरू हुई। सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी, हिंदी, तेलगू, कन्नड सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। यह बड़ी बजट की फिल्म है जो भोजपुरी भाषा को विश्व में अलग पहचान देगी।

विज्ञापन


जीडीए सभागार में ही प्रेसवार्ता करते हुए सांसद ने बताया कि फिल्म के निर्माता पहले शूटिंग केरल में करना चाहते थे। मैंने गोरखपुर में शूटिंग के लिए कहा। वह यहां आए और यहां की लोकेशन पसंद आई। इस फिल्म का शीर्षक भी बहुत अच्छा है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म के माध्यम से लोगों को रोजगार और अभिनय को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से टीम यहां आकर काम कर रही है जो गोरखपुर व पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रिजनल फिल्म इंडस्ट्री का निर्माण जल्द होगा। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व लगातार रोजगार व उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।  
विज्ञापन


फिल्म के कलाकार   
इस फिल्म में सांसद रवि किशन, प्रमोद पाठक (हिंदी), लाल (तेलुगु), राजश्री पोनप्पा (कन्नड़), किशोर (तमिल) मानसी सहगल (पूर्व मिस दिल्ली), सुशील सिंह, विनीत विशाल, रविशंकर खरे मुख्य भूमिकाओं में हैं। राज प्रेमी, (भोजपुरी) फिल्म के निर्देशक राजेश मोहन जबकि निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं। फिल्म की कहानी सनारायन ने लिखी है। डीओपी अरविंद सिंह व फिल्म में संगीत अगम अग्रवाल ने दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें