लैंडमाइंस के करीब आते ही ये विशेष जूते तीन तरह से सचेत करेंगे। इसमें एक ट्रांसमीटर लगाया गया है, जो लैंडमाइंस के पास आते ही सक्रिय हो जाएगा। पहले जूतों में लाइट जलने लगेगी। इसके बाद अलार्म भी बजने लगेगा। इसके अलावा जूते की सोल वायब्रेट (कंपन) भी करेगी।
ऐसे चार्ज होगी बैटरी
छात्र विनय एवं प्रशांत ने बताया कि स्मार्ट जूतों में छह वोल्ट की बैटरी लगाई गई है। जिसे डायनमो से जोड़ा गया है। डायनमो को एक पिन से घुमाना पड़ेगा। करीब दस मिनट में बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। बैटरी एक बार चार्ज होने पर चार से पांच दिनों तक काम करेगी।
हीटिंग प्लेट से गर्म होंगे जूते
छात्रों ने बताया कि स्मार्ट शूज में दो एमएम की एक हिटिंग प्लेट लगाई गई है। जिसे जरूरत पड़ने पर जूते में लगे एक बटन की मदद से गर्म किया जाता सकता है। यह प्लेट तापमान कम होते ही ऑटोमेटिक काम करने लगे, अब वे इस पर शोध कर रहे हैं।