फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बता दे दिया शव, अंतिम संस्कार के ठीक पहले ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 26 May 2020 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।

सार

  • अंतिम संस्कार के दौरान पिता ने देखा चेहरा तो बेटे का शव होने से किया इनकार
  • धर्मसिंहवा इलाके के महादेवा नानकार निवासी पॉजिटिव शख्स की हुई थी मौत और उसी का था शव
विज्ञापन
santkabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती युवक जिंदा है और उसकी मौत की सूचना परिजनों को देकर मंगलवार भोर में एबुंलेंस से शव भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कुआनो नदी के मुखलिसपुर घाट पर पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार को ले जाया गया जहां पिता ने चेहरा देखा तो बेटे का शव होने से इनकार कर दिया। दरअसल शव धर्मसिंहवा इलाके के महादेवा नानकार के 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित शख्स का निकला।

कोरोना पॉजिटिव शख्स भी कैली अस्पताल में भर्ती था और सोमवार रात ही उसकी मौत हो गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि महुली इलाके के मथुरापुर गांव का 25 वर्षीय युवक बस्ती कैली में कमरा नंबर 229 में बेड नंबर 5 पर भर्ती है और जीवित है। जबकि धर्मसिंहवा के महादेवा नानकार के रहने वाले पाजिटिव 47 वर्षीय शख्स की मौत कैली में हुई थी।

फोन से गलत सूचना दिए जाने से गलतफहमी हुई। मथुरापुर के युवक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मृतक पॉजिटिव महादेवा नानकार के शख्स के शव का अंतिम संस्कार कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें