फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी शिवानी की हत्या

विज्ञापन
​शिवानी हत्याकांड ..आरोपी विनय निषाद उर्फ दीपक पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- तीन साल के प्रेम संबंध को खत्म करने के लिए दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- झंगहा इलाके में चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता की घर के बाथरूम में हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही उसके पूर्व प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि शिवानी शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। वह उसके साथ रहना चाहती थी। अब हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के अनुसार, 21 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में मायके आई शिवानी की हत्या रविवार देर रात कर दी गई। करीब 2 बजे घर के बाथरूम में उसका खून से लथपथ शव मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार और अंगूठे पर गहरे कट के निशान से अंदेशा था कि उसने बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि शिवानी का घर से 500 मीटर दूर रहने वाले विनय निषाद से तीन साल से प्रेम संबंध था। 9 मई 2025 को शिवानी की शादी देवरिया जिले के एक गांव में हुई, लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही। पुलिस ने शादी की रिकॉर्डिंग देखी तो जयमाल के दौरान विनय शिवानी के पास दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद दोनों वीडियो में नहीं दिखे। इससे शक और गहरा गया।
वारदात की रात भी दोनों में लंबी बातचीत भी हुई थी। घेराबंदी कर पुलिस ने क्षेत्र से ही विनय को पकड़ लिया। पहले उसने प्रेम का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया और जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हंसिया बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


आरोपी बोला.. हत्या से पहले माथे को चूमा फिर रेत दी गर्दन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन साल से शिवानी से प्रेम संबंध था। शिवानी की शादी के बाद प्रेम संबंध को पूरी तरह से खत्म करना चाह रहा था। छह माह पहले शिवानी की शादी हुई तो लगा कि अब पीछा छूट जाएगा। चचेरी बहन की शादी में शिवानी आई। वह शादी करके साथ रखने का दबाव बनाने लगी। मैं ऐसा नहीं चाहता था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया। वहां करीब 4 घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बागीचे में बैठा रहा। काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते हुए हमलोग बातें कर रहे थे तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाउंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद बाथरूम में ले गया और उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लोगों की अंगुली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया।
विज्ञापन



सीडीआर और खोजी कुत्ते ने खोला राज
घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने तीन बार शिवानी के घर के पीछे 500 मीटर दूर स्थित विनय के घर तक रास्ता सूंघा। ग्रामीणों ने भी बताया कि विनय और शिवानी के बीच बातचीत होती रहती थी। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर निकलवाया, जिसमें रात के वक्त दोनों की कॉल डिटेल्स मिल गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें