फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शिवम हॉस्पिटल सील, संचालक और कर्मचारी फरार

Mon, 28 Aug 2023 03:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कैंपियरगंज।

सार

सीएचसी के निकट मां दुर्गा हाॅस्पिटल पर कैंपियरनगर कटईया निवासी सरिता काे 22 अगस्त को प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मृत्यु हो गई थी। शिकायत पर अस्पताल सील कर दिया गया था। कागजात न होने पर पांच लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। चार की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में  करमैनीघाट रोड पर बनभागलपुर गांव के सामने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने के आरोप में शिवम हाॅस्पिटल को रविवार देर रात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। टीम ने कार्रवाई से पहले यहां भर्ती मरीजों को सीएचसी भेज दिया था। टीम के पहुंचने पर संचालक और अन्य कर्मचारी अस्पताल से भाग निकले।

विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डा विनोद वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों मां दुर्गा अस्पताल में हुई घटना के बाद क्षेत्र के सभी निजी अस्पताल संचालकों को रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज लेकर रविवार सुबह सीएचसी पर बुलाया गया था। कुछ संचालक आए। जो नहीं आए उनमें से लक्ष्मी हॉस्पिटल और शिवम हॉस्पिटल की जांच करने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी।

प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मी हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त होने पर पुन: रजिस्ट्रेशन कराने तक अस्पताल का संचालन न करने की चेतावनी दी गई है। वहीं शिवम हॉस्पिटल को रजिस्ट्रेशन न होने पर सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां भर्ती जनकपुर निवासी इंद्रजीत की पत्नी नंदनी व अन्य को सीएचसी भिजवा दिया गया। नंदनी को प्रसव हुआ था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: केबिल चोरों को बचा रहे थे अभियंता, एमडी ने कराया केस

Trending Videos
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि शिवम हाॅस्पिटल के संचालक को सोमवार को 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज दिखाने का समय दिया गया है। अगर कागजात नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल सील करते सीएचसी प्रभारी के अलावा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं कस्बा प्रभारी विवेक मिश्रा दलबल के साथ मौजूद रहे।

बताते चलें कि सीएचसी के निकट मां दुर्गा हाॅस्पिटल पर कैंपियरनगर कटईया निवासी सरिता काे 22 अगस्त को प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मृत्यु हो गई थी। शिकायत पर अस्पताल सील कर दिया गया था। कागजात न होने पर पांच लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। चार की गिरफ्तारी हुई थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और रविवार को कार्रवाई शुरू की।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें