फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: शिव मंदिर लगा चैनल में उतरा करंट, चपेट में आने से पुजारी की मौत

Thu, 09 Jul 2020 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

  • छावनी थाने के खम्हरिया शिव मंदिर की घटना
  • बनकटी ब्लॉक के चित्राखोर गांव निवासी थे नागा बाबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी की गुरुवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। थाना प्रभारी छावनी सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र में तपसी बाबा मंदिर खम्हरिया के सर्वराकार पंडित शिवनाथ पांडेय उर्फ नागा बाबा (68) बनकटी ब्लॉक के चित्राखोर गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे मंदिर के कमरे में लगे लोहे का चैनल खोल रहे थे। उसी समय चैनल में करंट उतर आया।

करंट के चपेट में आकर  घटनास्थल पर ही पुजारी की मौत हो गई। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि नागा बाबा लोहे के चैनल से चिपके दिखे। करंट लगने की आशंका भांप कर पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें