फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करवाचौथ पर बन रहा है शिव व सिद्ध योग, रिश्तों में आएगी मधुरता

Mon, 30 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मनाया जाएगा करवाचौथ का पर्व, व्रत के लिए सुहागिनों ने की तैयारी
विज्ञापन

रात्रि आठ बजकर 10 मिनट पर होगा चंद्रोदय, पूजन-अर्चन कर दिया जाएगा चंद्रमा को अर्घ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं बुधवार को करवाचौथ का निर्जल व्रत रखेंगी। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत करने से पति के जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा के पूजन करने का विधान है।
वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, बुधवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात को 10 बजकर 59 मिनट तक, मृगशिरा नक्षत्र संपूर्ण दिन और रात में है। इस दिन शिव और सिद्ध दोनों उत्तम योग है। इन दोनों शुभ योग से परिवार में शुभता और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। चंद्रोदय रात में आठ बजकर 10 मिनट पर होगा। इसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन का समापन करेंगी।
विज्ञापन



महाभारत से जुड़ी है मान्यता

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, महाभारत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी पर्वत जाते हैं। दूसरी ओर बाकी पांडवों पर कई प्रकार के संकट आ पड़ते हैं। द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछती हैं। तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि वह कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत करें तो इन सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। द्रौपदी विधि-विधान सहित करवाचौथ का व्रत रखती हैं जिससे उनके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।




ऐसे करें करवाचौथ का पूजन

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन निर्जल व्रत रख शाम को भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करें। करवा लें और उसमें लड्डू रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र और दक्षिणा समर्पण करें। सविधि पूजन करें। करवाचौथ की कथा सुनें या स्वयं वाचन करें। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें। इसके पश्चात ब्राह्मण सुहागिनों को भोजन कराएं, फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें।



-

वीडियाे कॉल पर पति को देख करूंगी व्रत का पारण
गोरखपुर। करवाचौथ का पर्व सुहागिनों के सबसे लोकप्रिय पर्व में से एक है। इस दिन सुहागिनें पूजन-अर्चन के बाद पति को देख निर्जल व्रत का पारण करती हैं। लेकिन, बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति शहर से बाहर रहते हैं। ऐसे में वह व्रत का पारण करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए वीडियो कॉल पति को देख व्रत को खोलती हैं। इस बार कुछ महिलाएं अपने पति को वीडियो कॉल पर देख व्रत का पारण करेंगी।


कोट
मेरे पति कोलकाता में रहते हैं, परिवार की जिम्मेदारियों के कारण मुझे यहां रहना पड़ता है। चंद्र दर्शन के बाद वीडियो कॉल के जरिए मैं उन्हें देखकर अपना व्रत पूरा करती हूं।
विज्ञापन

-प्रीति सिंह, टीपी नगर


पति पिछले दो सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। करवाचौथ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी वीडियो कॉल पर पति को देखकर व्रत का पारण करुंगी।
-अनिता श्रीवास्तव, बशारतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें