कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षामित्रों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को आर्दश शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर इसकी मांग की है।
जिलाध्यक्ष गदाधर दुबे ने बताया कि मास्क, सैनेटाइजर समेत अन्य उपकरण आमजनता के लिए मुहैया कराने में प्रदेश सरकार को कोई परेशानी न हो। इसलिए शिक्षामित्रों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी ने इसका निर्णय लिया है।
मंत्री हुकुम चंद ने बताया कि जिले में 3201 शिक्षामित्र विभिन्न ब्लॉक में मौजूद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। समय समय पर शिक्षामित्रों ने देश और समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसी कड़ी में ये फैसला भी लिया गया है।