फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी 'दुल्हन' की जानलेवा कहानी: सोशल मीडिया से शिकार ढूंढा, फर्जी शादी रचाई - प्रेमी संग मिल कर दी हत्या

Tue, 14 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तीन जून 2025 को गोरखपुर पहुंचे इंद्र कुमार को आरोपियों ने अपने किराये के मकान में रिश्तेदार बताकर रखा। इसके बाद पांच जून को उसे कुशीनगर के एक होटल ले जाया गया, जहां मांग में सिंदूर भरवाकर फर्जी शादी कराई गई। शादी के बाद आरोपियों ने उसे पनीर-चावल में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं।
विज्ञापन
1 of 8
murder - फोटो : अमर उजाला
शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक से ठगी और लूट का पर्दाफाश होने के बाद मध्य प्रदेश के युवक की हत्या की वारदात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रेखा की ही तरह दिव्यनगर में किराए के मकान में रहने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये इंद्र कुमार से संपर्क किया। खुशी ने फर्जी शादी रचाई फिर प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया। वर्तमान में आरोपी जेल में है।

जानकारी के अनुसार, देवरिया के गौरीबाजार निवासी कौशल कुमार और झंगहा क्षेत्र की साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी पिछले साल 24 मार्च से गोरखपुर के रानीडीहा स्थित दिव्यनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। मकान मालिक को उन्होंने बताया था कि कौशल सिलाई का काम करता है और उसकी पत्नी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पांच हजार रुपये महीने पर उन्होंने दो कमरों का फ्लैट लिया था लेकिन शुरू से ही दोनों का व्यवहार संदिग्ध था।

4 of 8
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान मालिक के बार-बार कहने के बावजूद कौशल ने अपना आधार कार्ड नहीं दिया। वह हर बार बहाना बनाकर टालता रहा। दोनों आसपास के लोगों से भी दूरी बनाए रखते थे और अक्सर कई दिनों तक गायब रहते थे। पूछने पर कभी इलाज तो कभी घूमने की बात कहकर बात टाल देते थे। इससे लोगों को पहले से ही शक होने लगा था।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो देखकर रची खौफनाक साजिश
सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें इंद्र कुमार तिवारी अपनी शादी न होने और 18 एकड़ जमीन होने की बात बता रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी के पास से बरामद कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही वीडियो उनकी साजिश की वजह बना। कौशल ने साजिश कर जबलपुर पहुंचकर इंद्र कुमार से मुलाकात की और उसे अपनी 'बहन' खुशी तिवारी से शादी का प्रस्ताव दिया। कुछ दिनों तक फोन पर बातचीत के बाद इंद्र कुमार इस झांसे में आ गया और गोरखपुर पहुंच गया।
विज्ञापन

7 of 8
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
झूठी शादी के बाद हत्या की वारदात
तीन जून 2025 को गोरखपुर पहुंचे इंद्र कुमार को आरोपियों ने अपने किराये के मकान में रिश्तेदार बताकर रखा। इसके बाद पांच जून को उसे कुशीनगर के एक होटल ले जाया गया, जहां मांग में सिंदूर भरवाकर फर्जी शादी कराई गई। शादी के बाद आरोपियों ने उसे पनीर-चावल में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं।
विज्ञापन

8 of 8
Kushinagar murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेहोश होने पर उसे गाड़ी से सुकरौली ले जाया गया, जहां चाकू से उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी जेवर और नकदी लेकर भाग गए थे। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें