फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima: आज मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा, श्रद्धालुओं पर होगी अमृत वर्षा

Tue, 19 Oct 2021 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन सूर्योदय 6:19 बजे और चतुर्दशी तिथि शाम 6:41 बजे तक है। इसके बाद प्रदोष काल व पूरी रात पूर्णिमा रहने से इसी दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरद पूर्णिमा का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में खीर रखने से चंद्रमा उसे अमृत से भर देते हैं। खीर को सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन सूर्योदय 6:19 बजे और चतुर्दशी तिथि शाम 6:41 बजे तक है। इसके बाद प्रदोष काल व पूरी रात पूर्णिमा रहने से इसी दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस रात को महारास किया था, इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ उदित होकर अमृत वर्षा करते हैं। इस रात भजन करने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वह संसार में भ्रमण कर रात्रि जागरण कर रहे, भक्तों को वैभव प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें