फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो माता की रक्षा के लिए कानून बनाए सरकार : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 05 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रदेश सरकार गो माता को राज्य माता व केंद्र सरकार राष्ट्र माता घोषित करे। सरकार गो माता को पशु की सूची से निकाल कर माता की सूची में शामिल करे। गो माता की रक्षा एवं प्रतिष्ठा के लिए सरकार को स्वयं सज्ञान लेकर कानून बनाना चाहिए था।
विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार की रात चौरीचौरा विधानसभा के ग्राम पंचायत बैजुडीहा में एक श्रद्धालु के आवास पर विश्राम किया। उन्होंने सोमवार को सुबह आठ बजे कुशीनगर के लिए प्रस्थान करने के पहले पूजा-अर्चना कर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। कहा कि गो माता के प्राणों की रक्षा के लिए जितना यत्न भारत में हुआ, अगर उतना प्रयास पाकिस्तान में भी होता तो वहां भी गो माता के प्राणों की रक्षा सुनिश्चित कर उनको राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाता लेकिन दुर्भाग्य है कि भारत में खुद हिंदूवादी कहने वाली सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है।
उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र में हर जगह बहुमत से निर्णय होता है तो गो माता की रक्षा के लिए इस देश का बहुमत बार-बार निवेदन कर रहा है, फिर भी बहुमत की अवज्ञा करने का क्या कारण है? भारत में सभी सनातनी चाहते हैं कि गो माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए लेकिन स्वतंत्रता के 78 वर्ष बीत होने के बाद भी हिंदुओं की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें