फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने पार की हदें: गोरखपुर में पिता पर मासूम बेटी से दुष्कर्म का केस, हिरासत में

Sun, 04 Feb 2024 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले में पति-पत्नी के आपसी रिश्ते ठीक न होने की बात सामने आई है। बच्ची के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता पर आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पत्नी का आरोप है कि नशे में धुत पति ने बेटी संग दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सूचना के बाद सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। उधर, गांव में कुछ और ही चर्चा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं होने की वजह से केस दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दंपती की आठ वर्षीय बेटी है। सभी साथ में रहते हैं। पत्नी का आरोप है कि ट्रक चालक पति, शराब पीने का आदी है। नशे में धुत पति ने बृहस्पतिवार रात मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। जिस समय घटना हुई, वह सो रही थी। बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनने पर उसकी आंख खुली तो पति की हरकत देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को जांच के लिए एएसपी/सीओ राहुल भाटी को मौके पर भेजा गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

रिश्तों में खटास की चर्चा
मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि ट्रक चालक को उसकी पत्नी ने गलत फंसाया है। इसके पीछे वजह है कि महिला का एक युवक से संबंध है। पति ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले में पति-पत्नी के आपसी रिश्ते ठीक न होने की बात सामने आई है। बच्ची के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें