फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तरप्रदेश वॉलीबाल टीम में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के शक्ति सिंह शामिल

Fri, 12 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए घोषित वॉलीबाल टीम में आरक्षित खिलाड़ी के रूप में हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित उत्तरप्रदेश वॉलीबाल टीम में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के शक्ति सिंह का चयन हुआ है। उनका चयन आरक्षित खिलाड़ी के रूप में किया गया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 से 28 जनवरी तक चेन्नई में खेली जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम का चयन अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार ट्रायल के माध्यम से हुआ। चयनित टीम में कुश सिंह (यूपी पुलिस), आदित्य राणा (अयोध्या छात्रावास), हर्षित कुमार (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), ललित कुमार सिंह (साईं रायबरेली), सौरभ सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), विकास यादव (लखनऊ), रजत सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), रवींद्र प्रताप सिंह (अयोध्या छात्रावास), सौरभ सिंह नेगी (लखनऊ), उज्जवल सिंह (अयोध्या छात्रावास), तुषार चौधरी (मेयोहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) और अनुराग सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ) को शामिल किया गया है। वहीं, आरक्षित खिलाड़ियों में धनंजय चौधरी (शामली) और शक्ति सिंह (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश खेल विभाग की उपनिदेशक मुद्रिका पाठक, क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह और अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रीड़ा प्रभारी संदीप गुप्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें