सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर पुलिस चौकी के सामने देर शाम बस की टक्कर से ट्राॅली पलट कर पुलिस चौकी में घुस गई। जिससे ट्रैक्टर चालक सहित बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बिहार से गोरखपुर की तरफ आ रही बस ने सोनबरसा पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक खोराबार थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 50 वर्षीय शिवहरि पुत्र रामधारी, बस में सवार सिवान जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र के प्राइन टोला निवासी 25 वर्षीय नकुल पुत्र रामअधार महतो और 22 वर्षीय मृत्युंजय कुमार पुत्र कृष्णा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद