फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: अचानक रुकी शहीद एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी... 45 मिनट खड़ी रही गाड़ी, सामने आई ये वजह

Mon, 13 Nov 2023 08:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

45 मिनट के बाद ट्रेन रवाना हुई और देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर आरपीआएफ और जीआरपी ने ट्रेन का निरीक्षण किया। कोई नुकसान नहीं मिला, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
जांच करते आरपीएफ और जीआरपी कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ट्रैक पर आग पहुंचने की वजह से शहीद एक्सप्रेस के एसी कोच का फायर अलार्म बजने से ट्रेन अचानक गौरी बाजार उत्तरी रेलवे ढाला के पास रुक गई। इसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री एसी कोच से कूदने लगे। 45 मिनट के बाद वहां से ट्रेन रवाना हुई और देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर आरपीआएफ और जीआरपी ने ट्रेन का निरीक्षण किया। कोई नुकसान नहीं मिला, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस 4.30 बजे गौरीबाजार रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि एसी कोच एम-6 में लगा फायर अलार्म अचानक बजने लगा। इसकी वजह से ट्रेन को वहीं पर चालक ने रोक दिया और यात्री कोच से कूदने लगे। ट्रेन जहां रुकी थी वहां से कुछ दूरी पर खेत में पराली जल रही थी, इसकी वजह से आग की लपटें और धुआं रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। इसकी वजह से एसी कोच का फायर अलार्म अचानक बजने लगा। रेलवे ट्रैक से आग की लपटें और धुआं कम होने के बाद ट्रेन रवाना हुई। 
विज्ञापन

देवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन का मुआयना किया। उस समय कोच में लगा फायर अलार्म नहीं बज रहा था। कोच में मौजूद इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि धुआं और आग की वजह से अलार्म बजने लगा था। देवरिया जीआरपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर धुआं और आग की लपटें पराली जलाने की वजह से पहुंच गया था। इसलिए एसी कोच का फायर अलार्म बजने लगा था। 45 मिनट तक गौरीबाजार उत्तरी ढाला के पास ट्रेन रुकी थी। देवरिया स्टेशन पर जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें