फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अल्लाह की इबादत और कुरआन की तिलावत में गुजरी शब-ए-बरात

विज्ञापन
शब- ए- बारात के अवसर पर सजाया गया मुबारक खान शाहिद दरगाह  ।संवाद
विज्ञापन
- सारी रात मस्जिदों और घरों में होता रहा अल्लाह का जिक्र और शुक्र
विज्ञापन

- कब्रिस्तान में जाकर पूर्वजों की मजार पर पढ़ी फातिहा, मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में मंगलवार की रात शब-ए-बरात अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। मुसलमानों ने पूरी रात अल्लाह की इबादत कर गुनाहों से तौबा और मगफिरत की दुआ मांगी। मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मगरिब की नमाज के बाद ही लोग इबादत में जुट गए।
यह सिलसिला बुधवार सुबह फज्र की नमाज तक चलेगा। लोगों ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत, नफ्ल और तहज्जुद की नमाज, दुरूद-ओ-सलाम और तस्बीह के जरिये पूरी रात इबादत की। शब-ए-बरात पर लोगों ने अपने बुजुर्गों और पूर्वजों को याद करते हुए कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़ी। हजरत उवैस करनी रहमतुल्लाह अलैह व अन्य बुजुर्गों के नाम पर हलवा और लजीज व्यंजनों पर फातिहा कर गरीबों में बांटा गया। सदका-खैरात भी किया गया।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों को झालरों व रोशनी से सजाया गया था। मुस्लिम बाहुल इलाकों में रात भर चहल-पहल बनी रही। पुरुषों ने मस्जिदों में और महिलाओं ने घरों में इबादत कर बरकत की दुआ मांगी। प्रमुख दरगाहों और कब्रिस्तानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह चाय और पानी के स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने सहरी कर फज्र की नमाज पढ़ी और रोजा रखा।
विज्ञापन



मस्जिदों और दरगाहों में रही भीड़
शब-ए-बरात के मौके पर दरगाहों पर जियारत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नार्मल स्थित दरगाह मुबारक खां शहीद, धर्मशाला बाजार स्थित नक्को शाह बाबा, गोलघर स्थित तोता-मैना शाह समेत अनेक बुजुर्गाें की मजारों पर लाेगों ने पहुंचकर हाजिरी दी। सारी रात लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें