फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले 48 घंटे में भीषण गर्मी और लू के आसार, उमस बढ़ने से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
38.6 डिग्री अधिकतम, 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

गोरखपुर। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर और बढ़ने की आशंका जताई है। इस दौरान बारिश के आसार कम हैं, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शाम के समय हल्की हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज होने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही। बादलों की आवाजाही रही, लेकिन लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्मी का असर सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें