फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेवानिवृति के बाद ट्रेन पर ड्यूटी नहीं देंगे गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच स्टेशन पर (55048) पैसेंजर ट्रेन को रोकने के बजाय ग्रीन सिग्नल देने के मामले में गार्ड, लोको पायलट और स्टेशन मास्टर से पूछताछ के बाद रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है । सेवानिवृत्त होने के बाद भी कांट्रेक्ट पर सेवा दे रहे 14 गार्ड को अब ट्रेन या मालगाड़ी से हटा दिया गया है और उनकी जगह नए गार्डों की तैनाती कर दी गई है। सेवानिवृत्त सभी गार्डों को अब अलग-अलग स्टेशनों पर अपनी सेवाएं देनी होंगी। इस संबंध में 19 मई को रेल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार सेवानिवृति के बाद रि-इंगेजमेंट में लगाए गए वाराणसी मंडल के 14 गार्डों को अलग-अलग स्टेशनों पर शंटिंग और अन्य रेलवे के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पिपराइच में रविवार को पैसेंजर ट्रेन को सिग्नल देने के मामले में लापरवाही मामला सामने आया था। उसी मामले में लापरवाही पाए जाने पर अभी गार्ड को हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें