फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के 11 विभागों को मिलेंगे नए शिक्षक, 15 बनेंगे सीनियर प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक होगी। बैठक में करीब 11 विभागों में नियुक्तियों का लिफाफा खुल सकता है। इसके अलावा कम से कम 15 प्रोफेसर्स को पदोन्नति देकर सीनियर प्रोफेसर बनाया जा सकता है। डीडीयू प्रशासन ने कार्य परिषद का एजेंडा जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कार्य परिषद की बैठक दोपहर दो बजे से प्रशासनिक भवन में आयोजित है। कार्य परिषद में वित्त समिति, विद्या परिषद और परीक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि कई विभागों में नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती के तहत सहायक आचार्य, सहयुक्त आचार्य और आचार्य पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके तहत अर्थशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, कंप्यूटर साइंस, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, भूगोल, प्राचीन इतिहास एवं वाणिज्य विषयों में विभिन्न शैक्षणिक पदों के लिए लिफाफा खुल सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 30 से अधिक प्रोफेसर को कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत सीनियर प्रोफेसर लेवल 14 से 15 में प्रोन्नति मिलने की संभावना है। इसके पहले चरण में बुधवार को करीब 15 प्रोफेसर को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। अर्थशास्त्र, प्राणि विज्ञान व मनोविज्ञान विषयों में पदोन्नति के जरिये एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनाए जाने को भी मंजूरी मिल सकती है।
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक को लेकर एजेंडा जारी हो गया है। कई प्रस्तावों को पटल पर रखा जाएगा। उन पर अंतिम निर्णय कार्य परिषद की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें