फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी सात ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 20 Dec 2022 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर रेल खंड पर स्थित विसवां-सरैयां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य एवं 28 दिसंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर रेल खंड पर स्थित विसवां-सरैयां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य एवं 28 दिसंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

मार्ग परिवर्तन
  • सहरसा से 25 दिसंबर को चलने वाली सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस।
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस ।
  • दरभंगा से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस।
  • अमृतसर से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस।
  • बापूधाम मोतीहारी से 25 दिसंबर को चलने वाली बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • कामाख्या से 25 दिसंबर को चलने वाली कामाख्या-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस।
  • अमृतसर से 26 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें