पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए चलते रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे रूट से चलने वाली सात ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार निरस्तीकरण के अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
निरस्त होने वाली ट्रेनें
07 नवंबर को चलने वाली 04624 अमृतसर-सहरसा स्पेशल।
08 नवंबर को चलने वाली 04623 सहरसा-अमृतसर स्पेशल।
07 नवंबर को चलने वाली 05251 दरभंगा- जलन्धर सिटी स्पेशल।
08 नवंबर को चलने वाली 05252 जलन्धर सिटी-दरभंगा स्पेशल।
06 नवंबर को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल।
05 नवंबर को चलने वाली 05097 अमरनाथ एक्सप्रेस नहीं चली।
07 नवंबर को चलने वाली 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल।
रास्ते में रुक कर चलने वाली ट्रेन
06 नवंबर को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर अंबाला में रुक जाएगी।
07 नवंबर को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर अंबाला से चलाई जाएगी।
08 नवंबर को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर अंबाल से चलाई जाएगी।
06 नवंबर को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सहारनपुर में रुकेगी।
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें
04 व 05 नवंबर को चली 05909 डिब्रूगढ-लालगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी- हिसार-हनुमानगढ़ के रास्ते चलाई गई।
06 व 07 नवंबर को चली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-हिसार-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलाई गई।