फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज चलेगी सात स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार चुनाव के बाद ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन 12 नवंबर को सात स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आज चलेंगी
- 05590 सुपौल-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल सुपौल से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 4:35 बजे छूटकर दूसरे दिन नई दिल्ली सुबह 04:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 05583 जयनगर-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल जयनगर से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 8:23 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी।
- 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर, बढ़नी, गोंडा होते हुए चलाई जाएगी।
- 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा, पटना होते हुए चलाई जाएगी।

- 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
- 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा स्पेशल बढ़नी से अपराह्न 3:10 बजे प्रस्थान कर गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद होते हुए चलाई जाएगी।
- 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें