मकर संक्रांति पर गोरखनाथ में लगने वाले मेले को देखते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में अस्थायी थाना स्थापित कर दिया। इसके अलावा 7 पुलिस चौकी भी बना दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने मंदिर में थाना स्थापित करते हुए वहां पर चंद्र मोहन भाटिया को थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा 7 पुलिस चौकियां भी बनाई गई है जिसमें 5 मंदिर के परिसर में रहेंगी तथा दो पुलिस चौकी मंदिर के बाहर रहेंगी जो कौड़िया हुआ मोड़ वह जेपी हॉस्पिटल के पास रहेंगी।
पुलिस चौकियों पर उपनिरीक्षक नागेंद्र मणि, सुनील मिश्रा, अखिलेश कुमार, रवि सेन यादव, विकास कुमार सिंह, अनीश कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह को नियुक्त किया है। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है जो मकर संक्रांति मेले पर सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखेंगे। यह सुरक्षा व्यवस्था मेला समाप्ति तक रहेगा।
दस बदमाशों को जिला बदर किया गया
गोरखपुर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने 10 बदमाशों को जिला बदर कर दिया। एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता के मुताबिक, अपराधी किस्म के व्यक्तियों को जिला बदर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के मलाव निवासी गिरजेश यादव, झंगहा के गाबड़ोर निवासी सतीश यादव, सहजनवां के खजुरही निवासी श्रवण, गगहा के श्रीरामपुर निवासी साधु उर्फ सुदामा, चौरीचौरा के टेलहनापार निवासी रामनक्षत्र यादव, हरपुर बुदहट के जंगल अव्वल निवासी रामकेश, चौरीचौरा के बेलवा बाबू निवासी दिलीप चौधरी उर्फ गोफा, सीधेगौर निवासी अमरजीत, उरुवा बाजार के छितौना बुजुर्ग निवासी शिव कुमार दाढ़ी, गगहा के मझगांवा निवासी जयकुमार को जिला बदर किया गया है।