फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 148

Sun, 19 Jul 2020 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में सात और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें तीन पडरौना क्षेत्र के ही हैं। चार मरीज सेवरही कस्बे के रहने वाले हैं। संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


एक-एक कर पडरौना नगर के मोहल्ले कोरोना की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। तुलसी आवासीय कॉलोनी, साहबगंज, कन्नौजिया वार्ड, ओंकारवाटिका, महावीरी गली, छावनी पूर्वी, मेन रोड, आवास विकास कॉलोनी, लाजपतनगर और कानू टोला के बाद रविवार को सुभाषनगर का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

पडरौना ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो कांटी, बंधूछपरा, कुबेरस्थान सहित कई केस मिल चुके हैं। दो नए संक्रमित मरीज पडरौना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द और सिरसिया दीक्षित गांव के मिले हैं। इनके अलावा चार अन्य संक्रमित मरीजों में एक सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर दो और तीन वार्ड नंबर-चार राजेंद्र नगर मोहल्ले के निवासी हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को शाम तक 340 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 148 तथा कंटेनमेंट एरिया 113 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 355 सैंपल रिपोर्ट की अभी मेडिकल कॉलेज से आनी बाकी है, जबकि 245 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल रविवार को कोरोना जांच के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें