कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में मंगलवार को कुल सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पहले से संक्रमित तीन मरीज ने कोरोना से जंग जीत ली। अब तक जिले में 5628 केस सामने आ चुके हैं जिसमें से 5437 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 102 लोग सक्रिय हैं जबकि 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मंगलवार को 2852 लोगों की जांच की गई जिसमें से सात लोग पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 214882 लोगों की जांच की गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
सैंपलिंग बढ़ाने व आमजन को जागरुक करने की दिशा में भी विशेष कदम उठाया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम व अन्य जिम्मेदारों को भी इस दिशा में सार्थक कदम उठाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।a